Click Here
Click Here
Click Here

पलामू पुलिस द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, 22 मवेशी बरामद

Palamu: पलामू जिले की पाटन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक बड़े मामले का...

Palamu: पलामू जिले की पाटन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. पाटन-डालटनगंज मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान दो पिकअप वैन को रोका गया. जांच में इन वाहनों से कुल 22 मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें बेहद क्रूरतापूर्वक तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. बरामद पशुओं में 13 भैंस और 9 गाय-बैल शामिल हैं.

तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान महताब अंसारी, आरिफ अंसारी और गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है. ये सभी पाटन थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने मवेशियों के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों (JH01GM-7834 और JH19D-2065) और चार मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है.

ALSO READ: न्यूज वेव की खबर का असर: रेलवे ने रांची-मुरी रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने की खबर का लिया संज्ञान, कहा- ‘संबंधित अधिकारियों को किया जा रहा सूचित’

कानूनी कार्रवाई शुरू, टीम रही सक्रिय

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव और अनिल कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *