Click Here
Click Here
Click Here

11 मई को बिजली व पानी की समस्या को लेकर बोकारो में भाजपा करेगी प्रदर्शन

Bokaro : भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बिजली एवं पानी की गंभीर समस्या को लेकर बोकारो में भाजपा...

Bokaro : भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बिजली एवं पानी की गंभीर समस्या को लेकर बोकारो में भाजपा द्वारा 11 मई सोमवार सुबह 10 बजे आक्रोश प्रदर्शन आयोजित होना है, यह प्रदर्शन चास चेक पोस्ट, पटेल मार्केट से जिला उपायुक्त कार्यालय तक किया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, चंदनकियारी के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित अन्य उपस्थित रहेंगे, भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है.

Also Read : कुरलिया-2 में श्री हरि नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन, विधायक सुखराम उरांव और उपाध्यक्ष विजय साव हुए शामिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *