पाकुड़: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सामान लेकर चंपत

Pakur: पाकुड़ बैंक कॉलोनी स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. घर के मालिक ने बताया कि एक हफ्ते पहले...

Pakur: पाकुड़ बैंक कॉलोनी स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. घर के मालिक ने बताया कि एक हफ्ते पहले बेटी की शादी हुई थी. नए कपड़े, जेवरात के खाली डिब्बे और उपहार में मिला सारा सामान चोरों ने अलमारी तोड़कर निकाल लिए. पीड़ित परिवार के मुताबिक घर की रखवाली कर रहा भतीजा परीक्षा देने बोकारो गया था. चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाया. बेटी की शादी के कीमती वस्त्र और अन्य जरूरी सामान, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी जा रही है, लेकर चंपत हो गये. घर निर्माणाधीन था, इसलिए चोरों ने वहां मिस्त्री की रखी मशीनें और गैरेज में खड़े टेंपो की बैटरी भी चुरा कर ले गये.

यह भी पढ़ें: झारखंड में सनसनीखेज वारदात – अपहरण, मारपीट और जबरन एग्रीमेंट का मामला

तहकीकात में जुटी पुलिस

घर के मालिक सुभेन शाह ने कहा कि घर में अभी भी शादी की चहल-पहल महसूस हो रही थी, लेकिन चोरों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया. सूचना मिलते ही एएसआई अरुण ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटनास्थल की गहनता से जांच की जा रही है. शादी के कपड़े और अन्य सामानों की चोरी की पुष्टि हुई है. पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें: डायल-112 की सक्रियता बढ़ी, रांची और धनबाद में सबसे ज्यादा एक्शन, लातेहार रिस्पॉन्स में सबसे तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *