हजारीबाग को मिलेगा झारखंड का पहला ‘मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस होंगे स्थानीय खिलाड़ी

Hazaribagh: खेल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा हजारीबाग के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है....

Hazaribagh: खेल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा हजारीबाग के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. शहर को जल्द ही झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिल सकता है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: सियासत का नया स्वाद: झारखंड में झालमुड़ी ने पकड़ी रफ्तार, मुरमुरा का स्टॉल सबसे ज्यादा गरम

एक छत के नीचे मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रस्तावित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को एक ‘कम्प्लीट स्पोर्ट्स हब’ के रूप में विकसित करने की तैयारी है. इसमें निम्नलिखित सुविधाएं मुख्य आकर्षण होंगी.
प्रमुख खेल: बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस और स्विमिंग पूल.
निशानेबाजी राइफल शूटिंग रेंज की आधुनिक सुविधा.
फिटनेस और वेलनेस योग और ध्यान केंद्र, ओपन जिम, स्केटिंग रिंक और रनिंग ट्रैक
अन्य: मल्टी-एक्टिविटी एरिया और प्रोफेशनल ट्रेनिंग सेंटर.

प्रशासन ने शुरू की जमीन की तलाश

हाल ही में हजारीबाग दौरे पर आए कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन से इस प्रोजेक्ट के लिए औपचारिक प्रस्ताव मांगा है. सरकार की इस पहल के बाद स्थानीय स्तर पर उपयुक्त जगह को लेकर मंथन तेज हो गया है. फिलहाल दो प्रमुख विकल्पों पर चर्चा हो रही है. मौजूदा स्टेडियम परिसर या डीवीसी चौक स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इंडोर स्टेडियम. विशेषज्ञों और प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो डीवीसी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम इस रेस में सबसे आगे है, क्योंकि वहां विस्तार की बेहतर संभावनाएं हैं.

यह भी पढ़ें: जंगली पगडंडी के सहारे जिंदगी जी रहा दाहुदाग, एक शिक्षक के भरोसे स्कूल, विकास की बाट जोह रहे ग्रामीण

प्रोफेशनल कोचिंग से निखरेगी प्रतिभा

इस कॉम्प्लेक्स का मुख्य उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देना भी है. यहां अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करेंगे. अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो हजारीबाग न केवल बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करेगा, बल्कि बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में भी सक्षम होगा. जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *