Click Here
Click Here
Click Here

मातृ दिवस पर तरंग ग्रुप का रंगारंग आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Hazaribagh: मातृ दिवस के अवसर पर तरंग ग्रुप की ओर से कृष्णापुरी स्थित डांस एवं म्यूजिक अकादमी में नृत्य, गायन और मॉडलिंग...

Hazaribagh: मातृ दिवस के अवसर पर तरंग ग्रुप की ओर से कृष्णापुरी स्थित डांस एवं म्यूजिक अकादमी में नृत्य, गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

आयोजन का मुख्य उद्देश्य माताओं के महत्व को सम्मान देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना था. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया.

नगर भवन में होगा भव्य फिनाले

आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता आने वाले भव्य फिनाले की तैयारी का हिस्सा है. फिनाले का आयोजन जल्द ही नगर भवन हजारीबाग में किया जाएगा, जहां चयनित प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा.

Also Read: NTPC ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों से मिले 1.45 करोड़ रुपये के हिसाब पर उठे सवाल

कलाकारों ने निभाई निर्णायक की भूमिका

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार हंसराज लोहरा, अभिषेक कुमार, शिप्रा जैन और अपराजिता तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास

संस्था के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि तरंग ग्रुप का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि हजारीबाग की छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं का उत्साह यह साबित करता है कि शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मनोज Kumar, चंदन कुमार, लक्ष्मी यादव, अगस्त्य कुमार, दीपक झा, संध्या कुमारी, दीपक गुप्ता और शशिकांत सहित कई सदस्य, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने इस आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल बताया. रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक माहौल के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *