सरायकेला: जिला कार्यालय में भाजपा की मासिक बैठक, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पर बनी रणनीति

Saraikela: जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण मासिक बैठक हुई. बैठक में...

Saraikela: जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण मासिक बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. बैठक में प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर की पूर्व सांसद आभा महतो विशेष रूप से उपस्थित रहीं. अपने संबोधन में उन्होंने संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया. आभा महतो ने कहा, “प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है. इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति-सिद्धांतों के साथ-साथ नई राजनैतिक चुनौतियों और नवाचार की पद्धतियों से अवगत कराया जाता है.”

यह भी पढ़ें: NEWS WAVE IMPCT: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसपी ने की कार्रवाई

प्रशिक्षण शिविर में 150 प्रमुख कार्यकर्ता होंगे शामिल

जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय होगा. इस शिविर में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिन्हें अनुभवी वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया का उपयोग, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे. बैठक में जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा सदर अस्पताल बना ‘रेफरल अस्पताल’, टॉर्च की रोशनी में हो रहा प्रसव: भाजपा नेता पवन शंकर पांडे ने सरकार को घेरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *