Click Here
Click Here
Click Here

12 मई को पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपा का हल्ला-बोल

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, रांची पश्चिमी जिला बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य...

BJP Ranchi
भाजपा बैठक

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी, रांची पश्चिमी जिला बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का विजय मंत्र दिया. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.

बैठक का मुख्य एजेंडा 12 मई को शहर में व्याप्त पानी और बिजली की किल्लत के खिलाफ जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष होने वाला विशाल प्रदर्शन रहा. इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. बैठक में पूर्व मंत्री मनोज महतो वाजपेयी और प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू सहित कई वरिष्ठ नेता व 19 मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: तमाड़ में सामाजिक चेतना की नई शुरुआत, “समाज बचेगा तो संस्कृति बचेगी” कार्यक्रम में जुटे कई गणमान्य

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *