Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में मेधावी छात्रा ने की आत्महत्या, किराये के मकान में मिला शव

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के राजपूत मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक मेधावी छात्रा द्वारा आत्महत्या किए...

Giridih
मकान के बाहर मौजूद भीड़

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के राजपूत मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक मेधावी छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान ताराटांड निवासी कैला टुड्डू की 17 वर्षीय पुत्री सविता टुड्डू के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, सविता वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: टनटन नाला रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *