Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी हेमंत सती से की शिष्टाचार मुलाकात, खेलों के विकास पर जोर

Hazaribagh: जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हजारीबाग ओलंपिक संघ लगातार सक्रिय भूमिका...

Hazaribagh: जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हजारीबाग ओलंपिक संघ लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को हजारीबाग ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हेमंत सती से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में खेलों के विकास तथा खेल परिसरों की स्थिति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव सीके दास, उपाध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा सहित संघ से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान जिले में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा खेल आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

यह भी पढ़ें: 13 महीने से वेतन नहीं, JEPC कार्यालय के बाहर व्यावसायिक शिक्षकों का प्रदर्शन

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा, निखारने की जरूरत

मुलाकात के दौरान तैराकी तालाब, टेबल टेनिस हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट सहित अन्य खेल संसाधनों की वर्तमान स्थिति एवं उनके रखरखाव पर विशेष चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि हजारीबाग जिले के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

ओलंपिक संघ का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना: हर्ष अजमेरा

संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. यदि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो हजारीबाग के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं. हजारीबाग ओलंपिक संघ का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग खेलों के प्रति काफी जागरूक हो रहा है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. ऐसे में खेल मैदानों, प्रशिक्षण केंद्रों तथा आवश्यक खेल सामग्रियों की उपलब्धता अत्यंत जरूरी हो गई है. संघ की ओर से खेल परिसरों को व्यवस्थित करने तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की मांग भी रखी गई.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में आग से निपटने का मिला मंत्र, अग्निशमन विभाग ने दी ट्रेनिंग

हजारीबाग खेल के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा: डीसी

वहीं उपायुक्त हेमंत सती ने हजारीबाग ओलंपिक संघ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन गंभीर है. उन्होंने आश्वासन दिया कि हजारीबाग ओलंपिक संघ से जुड़ी खेल सुविधाओं को बहुत जल्द पुनः व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. साथ ही खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. बैठक के दौरान जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन एवं ओलंपिक संघ के संयुक्त प्रयासों से आने वाले दिनों में हजारीबाग खेल के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *