Click Here
Click Here
Click Here

महागामा में विकास का मेगा प्लान, सड़क से पर्यटन तक करोड़ों की सौगात

Godda: महागामा विधानसभा क्षेत्र में विकास की बड़ी तस्वीर अब जमीन पर उतरती दिख रही है. दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड...

Godda: महागामा विधानसभा क्षेत्र में विकास की बड़ी तस्वीर अब जमीन पर उतरती दिख रही है. दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अहम सड़क परियोजना का शिलान्यास कर साफ संकेत दे दिया कि अब इलाके में विकास की रफ्तार थमने वाली नहीं है. यह सड़क गोड्डा-पीरपैंती राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरामचक होते हुए दियाजोरी बलबड्डा पथ के घोरीचक मोड़ से वीरनगर तक बनेगी, जिससे हजारों ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा.

1.47 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास 

लेकिन कहानी सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं है. मंत्री ने भुसका पहाड़ को पर्यटन हब बनाने का भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भगैया ककरघट के नेचर पार्क की तर्ज पर अब भुसका पहाड़ को भी नया रूप दिया जाएगा. यहां पार्क, पर्यटन और रोजगार, तीनों पर एक साथ काम होगा. सरकार की योजना है कि इलाके की प्राकृतिक खूबसूरती को बचाते हुए इसे पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाए.

Read Also: क्या आलमगीर की वापसी छीनेगी इरफान की कुर्सी? भानु प्रताप का तंज- ‘खबर सुनकर मंत्री जी हुए बेहोश’

भुसका पहाड़ बनेगा नया पर्यटन हब

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भुसका पहाड़ परियोजना सिर्फ घूमने की जगह नहीं होगी, बल्कि यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा केंद्र बनेगी. पर्यटन बढ़ेगा तो होटल, दुकान, वाहन और छोटे कारोबार से गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

पर्यटन से युवाओं को मिलेगा रोजगार

मंत्री ने यह भी कहा कि पंचायत में प्रस्तावित राइस मिल का रास्ता अब साफ हो चुका है और अगले छह से आठ महीनों में इसका काम शुरू हो जाएगा. इससे किसानों को धान बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें सीधे आर्थिक फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को तेजी से मजबूत कर रही है. छठ घाट, पोखर, पीसीसी सड़क और खेल मैदान जैसी योजनाओं पर भी लगातार काम चल रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *