भीषण गर्मी में फटी गांव की पानी टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण

Saraikela: मेरमगुटू पंचायत के कुआडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव की जलापूर्ति का मुख्य सहारा 5000 लीटर क्षमता...

Saraikela: मेरमगुटू पंचायत के कुआडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव की जलापूर्ति का मुख्य सहारा 5000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी अचानक ब्लास्ट होकर फट गई. इस दुर्घटना में टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पूरे गांव में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है. भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की बूंद-बूंद के लिए ग्रामीण, खासकर महिलाएं और बच्चे परेशान हैं.

ग्रामीणों से मिलने पहुंचे झामुमो नेता

घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की तुरंत गांव पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की. मौके पर टूटी हुई टंकी के पास जमा ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाई और जल्द समाधान की मांग की.

Also Read: हजारीबाग में जुटेगा राशन डीलरों का महाकुंभ, 18 को होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

नई टंकी लगाने का आश्वासन

मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की ने कहा कि कुआडीह गांव में पेयजल की समस्या अत्यंत गंभीर है. 5000 लीटर की टंकी का फटना ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत है. मैंने इस संबंध में माननीय विधायक सुखराम उरांव जी को सूचित कर दिया है. विधायक जी के निर्देश पर जल्द ही यहां नई और बेहतर क्षमता वाली टंकी लगवाई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना न पड़े.

वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था की मांग

विवेक सिंह विक्की ने आगे जोर देते हुए कहा कि प्रशासन को गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यहां तुरंत वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था, जैसे टैंकर या अन्य स्रोत, सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि मरम्मत होने तक लोगों को राहत मिल सके.

ग्रामीणों ने जल्द निर्माण की मांग की

ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि नई टंकी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर अविलंब कराया जाए. निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से शम्भू हजाम, विश्वेश्वर गंजु, नकुल हजाम, लालू गंजु, शिमला देवी, रंगलाल गंजु, रोशन हजाम, कुंती देवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *