Click Here
Click Here
Click Here

रांची के नामकुम और पिठौरिया इलाके के पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक, लोगों की बढ़ी परेशानी

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम और पिठौरिया इलाके के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहे हैं. इन इलाकों के...

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम और पिठौरिया इलाके के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहे हैं. इन इलाकों के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है. पिछले तीन दिनों से इन क्षेत्रों में ईंधन नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

शहर के ग्रामीण इलाकों जैसे पिठौरिया और नामकुम में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. जहां कुछ पंप खुले भी हैं, वहां बाइक सवारों को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है.

टैंकरों की कमी और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

जानकारी के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध का असर अब पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है. इन उत्पादों के लिए भारत काफी हद तक दूसरे देशों पर निर्भर है.

पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि टैंकरों की कमी के कारण समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिससे कई पंपों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है.

ALSO READ: Petrol Diesel Price Hike : महंगे हो सकते है बिस्किट, साबुन, पैकेज्ड फूड समेत अन्य चीजें

परिवहन और खेती-किसानी पर पड़ रहा असर

पेट्रोल और डीजल की कमी का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है. माल ढुलाई प्रभावित होने से दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.

स्कूल बस, ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं ग्रामीण इलाकों में खेती के कार्यों के लिए डीजल नहीं मिलने से किसान भी परेशान हैं. हालांकि प्रशासन और तेल कंपनियों ने जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *