Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में आग से तबाही: जनरल स्टोर और घर जलकर राख, पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे

Giridih: जिले के पाण्डेयडीह में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शॉर्ट सर्किट से लगी...

Giridih: जिले के पाण्डेयडीह में बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक परिवार की वर्षों की मेहनत को पल भर में राख में बदल दिया. “निधि जनरल स्टोर” में लगी आग ने देखते ही देखते दुकान और मकान दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दुकान संचालक मनोहर मरिक और उनका बड़ा बेटा गंभीर रूप से झुलस गए.

शॉर्ट सर्किट के बाद तेजी से फैली आग

जानकारी के अनुसार देर रात अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. आग की ऊंची लपटों और धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Also Read: चंपुआ एन ए सी चेयरमैन की पुत्री परिणय सूत्र में बंधी, वर वधु को दिया विधायक ने आशीर्वाद

दुकान का सामान और जरूरी दस्तावेज जले

इस हादसे में घर में रखा सामान, दुकान का पूरा स्टॉक, जरूरी दस्तावेज और वर्षों की जमा पूंजी जलकर खाक हो गई. अपने घर और दुकान को बचाने की कोशिश में मनोहर मरिक और उनके बड़े बेटे आग की चपेट में आकर झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पीड़ित परिवार के लिए मदद की मांग

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *