Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कोकर से लापता 18 माह की मासूम अदिति का शव नाले से बरामद, डीएनए प्रोफाइल रिपोर्ट व एफएसएल खोलेगा राज

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से रविवार को लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची, अदिति पांडे...

Ranchi: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से रविवार को लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची, अदिति पांडे का अंततः दुखद अंत हो गया. मंगलवार को पुलिस ने बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के एक बड़े नाले से बरामद किया. इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शनिवार से लापता थी मासूम

जानकारी के अनुसार, अदिति रविवार को अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई. बच्ची की उम्र और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई शुरू की. मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रांची पुलिस ने अदिति का सुराग देने वाले व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे,चूंकि घर के पास ही एक बड़ा नाला बहता है, इसलिए पुलिस को शुरू से ही अंदेशा था कि बच्ची किसी हादसे का शिकार होकर नाले में गिर गई होगी.

Read Also: नीट यूजी 2026 रद्द : पेपर लीक के साये में सरकार का बड़ा फैसला, नई तिथि की घोषणा जल्द

कोकर से लापता अदिति मामले में डीएनए प्रोफाइल रिपोर्ट व एफएसएल खोलेगा राज

कोकर से लापता 18 माह की अदिति पांडेय का शव मिलने का दावा पुलिस द्वारा की जा रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि शव उसी बच्ची का है. इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा का कहना है कि हड्डी का डीएनए प्रोफाइल व फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जांच से ही मामला साफ हो पायेगा. जांच रिर्पोट आने के बाद इस मामले में पुख्ता रूप से कुछ भी कहा जा सकता है. सिटी एसपी ने बताया कि डॉक्टरों का भी कहना है कि हड्डी सेंपल की पूरी तरह जांच की जायेगी, तब ही कुछ नतीजे में पहुंचा जा सकता है. बताते चले कि रविवार की शाम साढ़े चार बजे से कोकर के खोरहा टोली से अदिति पांडेय लापता हुइ थी. रांची पुलिस की कई टीम व एनडीआरएफ युद्ध स्तर पर बच्ची की तलाश कर रही थी. पुलिस के अनुसार मिले शव का कई भाग कुत्तों का निवाला बन चुका है. कुत्ते शव को नोंच रहे थे, तब ही पुलिस को उसकी जानकारी मिली.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *