भाजपा को जनता की नहीं, सिर्फ राजनीतिक अवसर की चिंताः कांग्रेस

रांची : झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने...

रांची : झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की नहीं, सिर्फ राजनीतिक अवसर की चिंता है. जो पार्टी 12 वर्षों तक केंद्र और 17 वर्षों तक राज्य की सत्ता में रहते हुए बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करती रही, वही आज सड़क पर उतरकर घड़ियाली आंसू बहा रही है.

भाजपा काल में हालत बदतर थी

सिन्हा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड की बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की हालत बदतर हो गई थी. आज जब राज्य सरकार लगातार खराब पड़े ट्रांसफॉर्मरों को बदलने, जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त करने और बिजली व्यवस्था सुधारने का काम कर रही है, तब भाजपा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि नल-जल योजना का पैसा नहीं देने वाली भाजपा आज सड़क पर आंदोलन कर रही है.

ALSO READ : JVM श्यामली में गूंजी कालजयी कविताएं. काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया भाषाई कौशल

प्रदर्शन केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने का माध्यम

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का प्रदर्शन केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने का माध्यम बन गया है. जनता अच्छी तरह जानती है कि गर्मी और बढ़ती मांग के कारण कई राज्यों में बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है, लेकिन झारखंड सरकार लगातार लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी हुई है.

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को प्रदर्शन करने से पहले यह जवाब देना चाहिए कि केंद्र सरकार ने झारखंड की ऊर्जा और पेयजल परियोजनाओं के लिए कितनी सहायता दी और कितनी योजनाओं को लंबित रखा.

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा के पास न नीति बची है और न ही कोई मुद्दा, इसलिए वह हर जनसमस्या पर सिर्फ राजनीति कर रही है. पार्टी ने दावा किया कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष के शोर-शराबे से विकास कार्य रुकने वाले नहीं हैं.

ALSO READ : भरनो में जंगली हाथी का आतंक, महिला का घर तोड़ा, 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *