रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी शुक्रवार को घोषित किए जा रहे हैं. अबतक 48 में से 35 निकायों के परिणाम घोषित हो चुके है. उल्लेखनीय है कि सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब कई सीटों पर विजेताओं के नाम साफ होने लगे हैं. राज्य के 48 निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था. झारखंड में करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम राज्य की सियासत में एक नई दिशा तय कर रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 1309 टेबलों पर मतों की गिनती जारी है.

जानें कौन बने मेयर और अध्यक्ष
- गिरिडीह नगर निगम: प्रमिला मेहरा
- जुगसलाई नगर परिषद: नौशीन खान.
- कपाली नगर परिषद: परवेज आलम
- विश्रामपुर नगर परिषद: गीता देवी.
- चतरा नगर परिषद: अताउर रहमान.
- बड़कीसरैया नगर पंचायत: शोभा देवी.
- राजमहल नगर पंचायत: केताबुद्दीन शेख.
- बासुकीनाथ नगर पंचायत: वीणा देवी.
- कोडरमा नगर पंचायत: साजिद हुसैन लल्लू
- हुसैनाबाद नगर पंचायत: अजय भारती
- हरिहरगंज नगर पंचायत: कुमारी शीला चौधरी
- महागामा नगर पंचायत: प्रबोध सोरेन.
- गढ़वा नगर परिषद: आशीष कुमार सोनी.
- चाईबासा नगर परिषद: नितिन प्रकाश
- चक्रधरपुर नगर परिषद: सन्नी उरांव
- चास नगर निगम: जमील अख्तर.
- मिहिजाम नगर परिषद: जयश्री देवी.
- चिरकुण्डा नगर परिषद: सुनीता देवी.
- दुमका नगर परिषद: अभिषेक चौरसिया
- हजारीबाग नगर निगम: अरविंद राणा.
- छतरपुर नगर पंचायत: अरविंद गुप्ता.
- खूंटी नगर पंचायत: रानी टूटी.
- बरहरवा नगर पंचायत: अर्पिता दास.
- बुंडू नगर पंचायत जितेंद्र उरांव.
- राजमहल नगर पंचायत: भावना गुप्ता.
- धनवार नगर पंचायत विनय: कुमार संथालिया.
- डोमचांच नगर पंचायत: उमेश वर्मा.
- लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह.
- साहेबगंज नगर परिषद: रामनाथ पासवान.
- पाकुड़ नगर परिषद: शबरी पाल.
- चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन.
- गोड्डा नगर परिषद: सुशील रमानी
- लोहरदगा नगर परिषद: अनिल उरांव
- नगर परिषद गुमला: शकुंतला उरांव
- जामताड़ा नगर पंचायत: आशा गुप्ता
यह भी पढ़ें: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे मनोज चौधरी ने जनता को दिया जीत का श्रेय

