Click Here
Click Here
Click Here

गिरफ्तारी के बाद वारंटी ने झपटा पुलिस वैन का स्टेयरिंग, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 5 पुलिसकर्मी घायल

Garhwa: जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक अपराधी की सनक ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. मझिगवां...

Garhwa: जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक अपराधी की सनक ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. मझिगवां पंचायत से गिरफ्तार कर लाए जा रहे एक वारंटी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की नीयत से वैन का स्टेयरिंग झपट लिया. इस छीना-झपटी में पुलिस वैन अनियंत्रित होकर अमरोरा गैस गोदाम के पास एक पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में हवलदार और चालक समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की थी साजिश

जानकारी के अनुसार, श्री बंशीधर नगर डीएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम मझिगवां पंचायत से वारंटी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर थाना वापस लौट रही थी. पुलिस वैन जैसे ही अमरोरा मोड़ के पास गैस गोदाम के समीप पहुंची, पीछे बैठे मनोज पासवान ने अचानक चालक रिंकू जोशी के हाथ से स्टेयरिंग छीनकर उसे एक तरफ जोर से घुमा दिया. आरोपी का मकसद गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त करना था ताकि वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो सके.

ALSO READ: साइबर सुरक्षा सेक्टर में करियर बनाने का मौका, I4C ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी वैन

स्टेयरिंग मुड़ते ही तेज रफ्तार वैन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन एक पेड़ से जा टकराई और पलट गई. हादसे के तुरंत बाद घायल वारंटी मनोज पासवान ने मौके से भागने की कोशिश की.

लेकिन वैन में सवार घायल एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप और अन्य आरक्षियों ने साहस का परिचय दिया. चोटिल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा किया और उसे दोबारा दबोच लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना भेजा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *