तमिलनाडु : विजय ने हासिल किया बहुमत, 144 विधायकों का मिला साथ

News Wave Desk : तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री बनने के बाद सी जोसेफ विजय ने बहुमत हासिल कर लिया. मंगलवार को विजय...

News Wave Desk : तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री बनने के बाद सी जोसेफ विजय ने बहुमत हासिल कर लिया. मंगलवार को विजय सरकार के लिये फ्लोर टेस्ट का दिन रहा. जहां विजय सरकार को 144 विधायकों का मत मिला. ऐसे में सरकार बहुमत की बन गयी. तमिलनाडु में विधायकों की कुल संख्या 234 है. हालांकि विपक्षी दलों ने मतदान से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया. इसके साथ ही टीवीके को विश्वास मत हासिल हुआ.
टीवीके के पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था. कांग्रेस, वामदल, वीसीके, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कुछ निर्दलीय एवं छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई.

इससे पहले 10 मई को विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ ग्रहण के बाद विजय ने अपनी तिरुची ईस्ट विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. जिससे सत्ताधारी गठबंधन की संख्या में एक की कमी आई थी. विजय के साथ अन्य नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक बहुमत साबित करने का समय दिया था.

 

ALSO READ : नेपाल PM बालेन शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दो फैसलों पर लगी रोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *