Gumla: नगर भवन, गुमला में आज स्वास्थ्य विभाग ने मिर्गी रोग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सहिया साथी एवं बीटीटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर दिल्ली एम्स से आए न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर हेमंत तिवारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद मौजूद थे. डाँ हेमंत तिवारी ने बताया कि मिर्गी रोग के प्रति लोगों में जागरुकता का अभाव है. मिर्गी दिमाग की बीमारी है न कि भूत-प्रेत या नजर लगने से होता है. जानकारी के अभाव में लोग इसका इलाज न कराकर झाड़-फूंक या जड़ी बूटी के द्वारा ठीक करने का प्रयास करते हैं, जिससे बीमारी और बढ़ जाती है. डॉ. तिवारी ने मिर्गी के मरीज की सही पहचान, सही इलाज, आपातकाल की स्थिति की पहचान, लक्षण, कारण एवं सही इलाज के बारे में बताया.
यह भी पढ़ें: रहें सावधान, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौके पर ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला आशा फैसिलिटेटर सह राज्य प्रशिक्षक दल रामाकान्त सिंह, डीसीओ संतोष पहान, प्रखंड आशा फैसिलिटेटर अरुणा देवी, गीता देवी, ममता देवी, प्रिया केरकेट्टा, सुशांतिधारी किण्डो, बिरेन्द्र उरांव, जीवंती कुमारी, जयमनी तिर्की, शांता टोप्पो, मंजूला मिंज, सीमा देवी, पारसनाथ साहू, लक्ष्मण गोप, बबीता देवी, चिंता देवी, संतोषी देवी, बालमुकुंद भगत, मो रिजवान, पदमा कुमारी, हीरामती देवी, लीलन कुमारी, सिलवंती टोप्पो, अंजना साहू, लुसी बैक सहित सहिया साथी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
