Click Here
Click Here
Click Here

स्लैब कटिंग के दौरान BSL में ठेका मजदूर की मौत 

Bokaro: BSL प्लांट के एसएमएस-1 कॉस्टर में स्लैब कटिंग के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई. घटना सुबह साढ़े 8...

Bokaro: BSL प्लांट के एसएमएस-1 कॉस्टर में स्लैब कटिंग के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई. घटना सुबह साढ़े 8 बजे की है. बताया जाता है कि 56 वर्षीय ठेका मजदूर रामजी सिंह प्रोटेक्टिव जनरल इंजीनियरिंग नाम कंपनी में कार्यरत था. इस घटना से साथी ठेका मजदूरों में आक्रोश है. इधर यूनियन नेताओं के घटना पर रोष व्यक्त करते हुए इस घटना को बीएसएल के रिकॉर्ड प्रोडक्शन के दबाव को मौत का कारण करार दिया.  बता दें कि मृतक माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी कॉलोनी में रहता था, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. 

यूनियन नेताओं ने प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

यूनियन नेताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन मनमानी पर उतारू है. अप्रशिक्षित ठेका श्रमिकों पर दबाव बना कर वैसे कार्य भी लिए जा रहे हैं, जो कार्य वास्तव में रेग्युलर सेल कर्मियों से लिया जाना है. तकनीकी दक्षता और उचित प्रशिक्षण के अभाव में बार-बार ऐसी घटनाएं घट रही है. इसके बाद भी अभी तक किसी प्रकार का विशेष प्रशिक्षण व सुरक्षा उपकरण की अनदेखी जारी है. गरीब मजदूरों की बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

Read Also: प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमण मुक्त हुआ चतरा मोड़, अब शौचालय और पेयजल सुविधा की उठी मांग 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *