Click Here
Click Here
Click Here

सस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के भैया बहनो ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

Gumla : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन...

Gumla : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता के झंडे गाड़े हैं. विज्ञान संकाय में अभिषेक कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, अभिषेक ने इससे पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जिसके बाद विद्यालय की ओर से उन्हें निशुल्क शिक्षा के रूप में स्कॉलरशिप दी गई थी, विद्यालय का यह निर्णय पूरी तरह सफल साबित हुआ. इसी संकाय में प्रियांशु कुमार ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुप्रिया साहू 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, इसके अलावा आंचल मेहता ने 84.4 प्रतिशत, सुरभि कुमारी ने 83.2 प्रतिशत, तान्या जायसवाल ने 80 प्रतिशत, शशांक कुमार सिंह ने 79.6 प्रतिशत और गोविंद कुमार ने 78.4 प्रतिशत अंक हासिल किए.

मेहनत और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

वाणिज्य संकाय में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, खुशी कुमारी ने 65.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लक्ष्मी कुमारी ने 64.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और नूपुर ने 64.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. विद्यालय की इस उपलब्धि पर स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, सचिव विजय बहादुर सिंह और कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास समेत सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई, विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और आचार्यों के मार्गदर्शन से विद्यालय आज गौरवान्वित हुआ है.

Also Read : सहायक आचार्य नियुक्ति में जेटेट अभ्यर्थियों के लिए सीट रिजर्व रखें: हाईकोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *