Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पहाड़ी मंदिर बाउंड्री विवाद में खूनी टकराव के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

– कुल्हाड़ी-रॉड से हमले का आरोप, तो दूसरी ओर जातिसूचक गाली और मारपीट की शिकायत; सुखदेवनगर थाना में दो कांड दर्ज Ranchi:...

– कुल्हाड़ी-रॉड से हमले का आरोप, तो दूसरी ओर जातिसूचक गाली और मारपीट की शिकायत; सुखदेवनगर थाना में दो कांड दर्ज

Ranchi: राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे बाउंड्री निर्माण को लेकर मंगलवार को हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना में एक पक्ष ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट में बंगाल कनेक्शन, रुचप पंचायत से जारी प्रमाण पत्र में पुरुलिया का पता दर्ज

एक पक्ष का आरोप ‘कुल्हाड़ी और रॉड से किया गया जानलेवा हमला’

आर्यपुरी, रातू रोड निवासी राजकुमार शर्मा (46) के आवेदन पर सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में अजय तिर्की, उनके बॉडीगार्ड, सोनी तिर्की और सूरज लोहार पर मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है. आवेदन के अनुसार, 12 मई की सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य बाउंड्री निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान निर्माण की स्थिति को लेकर ठेकेदार से बातचीत चल रही थी. तभी आरोपी पक्ष वहां पहुंचा और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि अजय तिर्की और उनके साथियों ने अचानक उग्र होकर वहां मौजूद कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड से राहुल तिवारी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमले के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए और झूठे केस में फंसाने की बात कही.

दूसरा पक्ष ने ‘जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप’

वहीं, पहाड़ी टोला निवासी सोनिया तिर्की (38) के आवेदन पर सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में राहुल तिवारी, जितेन्द्र कुमार शर्मा समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार, बाउंड्री निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा रोके जाने के बाद बहस शुरू हुई. इसी दौरान आरोप है कि राहुल तिवारी और उनके साथियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और मारपीट की. सोनिया तिर्की ने आरोप लगाया कि उन्हें और अन्य लोगों को “आदिवासी” कहकर अपमानित किया गया और हमला किया गया.

यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण होंगे वैध: झारखंड सरकार 14 को लांच करेगी भवन नियमितीकरण ऑनलाइन पोर्टल

विवाद की जड़: बाउंड्री निर्माण पर असहमति

जानकारी के मुताबिक, विवाद की मुख्य वजह पहाड़ी मंदिर की बाउंड्री को सड़क से 5–6 फीट पीछे बनाये जाने को लेकर है. एक पक्ष इस पर आपत्ति जता रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसे स्थानीय सहमति से लिया गया निर्णय बता रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *