Click Here
Click Here
Click Here

नवलशाही में हाईवा संचालकों ने पुलिस के विरोध में किया सड़क जाम

Koderma: जिले के नवलशाही थाना के समीप उस वक्त बवाल मच गया, जब एक पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के बीच चालान...

Nawalshahi
बीच सड़क पर खड़ा हाईवा

Koderma: जिले के नवलशाही थाना के समीप उस वक्त बवाल मच गया, जब एक पत्थर व्यवसायी और थाना प्रभारी के बीच चालान को लेकर बहस होने लगी, जिसके पश्चात आक्रोशित पत्थर व्यवसायी ने अपने हाईवा को कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के बीचों-बीच खड़ा कर दिया.  व्यवसायी के ऐसा करने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गई.

कागजात दिखाने पर भी नहीं जाने दिया गया हाईवा

मामले की जानकारी देते हुए पत्थर व्यवसायी शंकर यादव ने बताया कि वे अपना हाईवे में बोल्डर लोडकर गिरिडीह क्षेत्र से डोमचांच की ओर किसी क्रेशर पर जा रहे थे. इसी दौरान नवलशाही थाना पहुंचते ही उनके वाहन को नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार द्वारा रोक दिया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा चालान सहित वाहन के अन्य कागजात की मांग की गई. शंकर यादव ने उन्हें सारे कागजात दिखाए. शंकर यादव ने कहा कि कागजात दिखाने के बावजूद भी उनके द्वारा वाहन को कोडरमा जिला से बाहर गिरिडीह की ओर खदेड़ दिया गया,  जिसके पश्चात उन्होनें गुस्से में आकर अपने वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया.

इधर, मामले की सूचना पाकर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव नवलशाही पहुंचे और कहा, कि पुलिस ने वसूली का अड्डा बना लिया है. पुलिस उच्च अधिकारी को मामले से अवगत करावे, अगर इस तरह से चलते रहेगा तो हमलोग उग्र आंदोलन करेंगे. वहीं इस मामले पर एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि थाना प्रभारी से बात की गई है. कागजात सही रहने पर किसी भी वाहन को नहीं रोकने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि नवलशाही थाना प्रभारी के वार्ता के बाद सड़क जाम को हटाया गया. सड़क जाम लगभग 3 घंटा 30 मिनट रहा.

यह भी पढ़ें: धनबाद: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, ‘पैनिक बाइंग’ से बिगड़े हालात

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *