Click Here
Click Here
Click Here

विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने वात्सल्य धाम का किया निरीक्षण, बच्चों से की आत्मीय संवाद

Palamu: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव राकेश रंजन ने गुरुवार को मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग परिसर स्थित वात्सल्य धाम का...

Palamu: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव राकेश रंजन ने गुरुवार को मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग परिसर स्थित वात्सल्य धाम का दौरा किया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वहां रह रहे बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके रहन-सहन के स्तर की जांच करना था. सचिव ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली.

​निरीक्षण के दौरान सचिव ने पूरे परिसर का भ्रमण किया, जिसमें बच्चों के बेड कक्ष, पाकशाला (रसोई), स्टोर गृह और प्रसाधन की स्वच्छता एवं स्थिति को देखा. उन्होंने मौके पर मौजूद वार्डन और काउंसलर को सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए उन्हें नियमित रूप से योगाभ्यास और खेलकूद की गतिविधियों में शामिल किया जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर खान-पान और योग से ही बच्चों का तन और मन स्वस्थ रह सकता है.

संस्थान के वार्डन के अनुसार 

​संस्थान की वार्डन ने जानकारी दी कि वर्तमान में यहां कुल 18 बच्चे निवास कर रहे हैं, जिन्हें निर्धारित मेनू के अनुसार उचित पोषण युक्त भोजन दिया जाता है. सचिव ने विजिटर रजिस्टर सहित अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों की भी जांच की और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, पीएलवी विनय प्रसाद, वार्डन शिल्वी शालिनी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

AlsoRead:उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस के आरोपी उत्तम कुमार ने किया कोर्ट में सरेंडर 

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *