Ranchi: पिछले महीने हुई उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी उतम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं. गुरुवार को उसने कोर्ट में सरेंडर किया है जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उतम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया है. बताया जा रहा है कि उतम कुमार को हाल ही में बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए अदालत से प्रोविजनल बेल मिली थी.इसी के तहत वह नालंदा स्थित पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने अदालत में पहुंचकर सरेंडर कर दिया.
11 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी
पेपर लीक मामले में 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई तमाड़ के रड़गांव इलाके में की गई थी, जहां से अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह से जुड़े पांच एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग परीक्षा अभ्यर्थी थे, जबकि कुछ आरोपी संगठित गिरोह से जुड़े बताए गए थे.

