Gumla: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता का नेतृत्व कॉलेज के निदेशक अभिजीत कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने किया. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी अमित रंजन सहित संस्थान के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025-26 में हुए कैंपस प्लेसमेंट तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यक्रमों, प्रवेश मानदंडों, संकाय क्रेडेंशियल्स और संस्थान की शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी साझा करना था. इस दौरान छात्र सहायता सेवाओं, बुनियादी सुविधाओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ छात्रों का चयन
निदेशक अभिजीत कुमार ने बताया कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विगत वर्षों में प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वर्ष 2025-26 में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, ऑटोमोबाइल एवं माइनिंग इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का चयन Sobha Ltd., Cummins India Ltd., Gainwell Commosales Pvt. Ltd., Tata Passenger Electric Mobility, Larsen & Toubro, Apollo Tyres, CEAT Tyres, Wind World India Ltd., Yokohama India Pvt. Ltd., BAXY Ltd., Polyhose Ltd., JSW BPSL, Subros, Vishakha Group, Royal Enfield, Connectwell Industries Pvt. Ltd., Krishna Maruti Limited, Sharda Motors, Bajaj Auto Ltd., Anand Group of Companies, Victora Industries Pvt. Ltd., Imperial Auto, Motherson Automotive Technologies & Engineering (MATE), Shree Cement, K.P Reliable (India) Ltd., Aparna Construction, Caparo Maruti Ltd., Wipro समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी प्रशिक्षण, अनुभवी संकायों और उद्योगों से मजबूत संबंधों का परिणाम है.
ALSO READ: जमशेदपुर: कदमा में शर्मनाक घटना, विकलांग बच्चे को मां ने सड़क पर लावारिस छोड़ा
नए सत्र में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा
निदेशक ने बताया कि संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है. सत्र 2026-27 में Civil Engineering (90 सीट), Electrical Engineering (90 सीट), Mechanical Engineering (90 सीट), Mining Engineering (30 सीट) एवं BCA (60 सीट) में नामांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
इसके अतिरिक्त कार्यरत युवाओं के लिए Diploma for Working Professional कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं माइनिंग इंजीनियरिंग में विशेष पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 से संचालित किया जा रहा है, जिससे कार्यरत पेशेवर अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल को और बेहतर बना सकें.
कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए निदेशक अभिजीत कुमार और रेणुका यशस्वी ने संस्थान की भावी योजनाओं, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, कैंपस प्लेसमेंट और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता दोहराई.
अंत में प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल एवं प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से निदेशक अभिजीत कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी के प्रति संस्थान के विकास एवं संचालन में उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज झारखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है.
