मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़कों का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Saraikela : जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया. एक ओर एनएच-33...

Saraikela : जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया. एक ओर एनएच-33 से हुमीद ग्राम तक 1.47 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई, वहीं दूसरी ओर बानसा रेयारदा पथ पर लपाईबेड़ा से गुटीउत्नी देबरागोड़ा तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ.

एनएच-33 से हुमीद ग्राम तक बनेगी नई सड़क

एनएच-33 से हुमीद ग्राम तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद Sanjay Seth और ईचागढ़ विधायक साबित महतो द्वारा किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी मौजूद रहे.

ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के कार्यपालक अभियंता के अनुसार इस सड़क निर्माण की एग्रीमेंट वैल्यू 84.16 लाख रुपये है. 1.47 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से हुमीद ग्राम के लोगों को मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

ALSO READ : गिरिडीह में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

बरसात में होती थी भारी परेशानी

 शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी और झारखंड गठन के कई वर्षों बाद भी सड़क नहीं बनने के कारण बरसात में कीचड़ और आवागमन की भारी समस्या का सामना करना पड़ता था. सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है.

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य हर गांव को बारहमासी सड़क से जोड़ना है. वहीं कार्यपालक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाएगा.

लपाईबेड़ा से देबरागोड़ा तक भी बनेगी सड़क

वहीं बानसा रेयारदा पथ पर लपाईबेड़ा से गुटीउत्नी देबरागोड़ा तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधुचरण महतो की पत्नी सारथी महतो और ईचागढ़ विधायक साबित महतो द्वारा किया गया.

ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सरायकेला के कार्यपालक अभियंता के अनुसार इस सड़क निर्माण की प्राक्कलित राशि 249.647 लाख रुपये है.

कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस सड़क के बनने से लपाईबेड़ा, गुटीउत्नी, देबरागोड़ा समेत आसपास के कई गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास समारोह में ओम लायक, दिवाकर सिंह, खगेन महतो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी.

ALSO READ : सखी मंडल की दीदियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *