Click Here
Click Here
Click Here

नशे के खिलाफ हजारीबाग का ‘निर्णायक युद्ध’: अब “MANAS पोर्टल” पर गुप्त रूप से दें तस्करों की जानकारी

Hazaribagh: मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और ड्रग्स के बढ़ते जाल को तोड़ने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने जनभागीदारी का...

Hazaribagh: मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और ड्रग्स के बढ़ते जाल को तोड़ने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने जनभागीदारी का आह्वान किया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई “MANAS (National Narcotics Helpline)” सेवा अब हजारीबाग के नागरिकों के लिए समाज को नशामुक्त बनाने का एक सशक्त हथियार बनेगी.

गुप्त रहेगी शिकायतकर्ता की पहचान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का सबसे बड़ा लाभ यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. आम नागरिक बिना किसी भय के ड्रग्स से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना साझा कर समाज हित में अपना योगदान दे सकते हैं.

युवाओं को नशे की चपेट से बचाने के लिए प्रशासन ने इस पोर्टल को एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया है.

इन माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं शिकायत

नागरिक 24 घंटे किसी भी समय निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

  • टोल फ्री नंबर: 1933 पर कॉल करें.
  • ऑनलाइन पोर्टल: www.ncbmanas.gov.in पर जाकर जानकारी दें.
  • ईमेल: info.ncbmanas@gov.in के जरिए सूचना साझा करें.
  • QR कोड: प्रशासन द्वारा जारी QR कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल तक पहुंचें.

ALSO READ: गिरिडीह में प्रशासन का सख्त एक्शन,ओल्ड टोल गेट पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 68 वाहनों से ₹82,400 जुर्माना वसूला

नशे के खिलाफ जनभागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने “हजारीबाग में ड्रग्स के विरुद्ध, आइए मिलकर लड़ें निर्णायक युद्ध” नारे के साथ नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है.

प्रशासन का कहना है कि अवैध खेती या ड्रग्स की बिक्री से जुड़ी छोटी सी सूचना भी बड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में मददगार साबित हो सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *