Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिसूचित पदाधिकारियों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है. पार्टी की ओर से यह बदलाव आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नेताओं को उनकी क्षमता और अनुभव के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
Also Read : 30 मई को लोहरदगा में होगा छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन

कार्यालय संचालन और मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी फोकस
प्रदेश कार्यालय के बेहतर संचालन के लिए भी कई अहम जिम्मेदारियां तय की गई हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार सच्चिदानंद चौधरी को चेयरमैन प्रदेश कार्यालय बनाया गया है. वहीं राजन वर्मा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. शिकायतों के निपटारे और मॉनिटरिंग के लिए जयशंकर पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ निगरानी और फॉलो-अप का काम संभालेंगे.
Also Read : मानव-हाथी संघर्ष के समाधान पर उच्च स्तरीय बैठक, डीसी ने राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का दिया प्रस्ताव
विभाग, मीडिया और प्रशिक्षण टीम को मिला नया टास्क
संगठन के विभाग और फ्रंटल संगठनों की संयुक्त जिम्मेदारी अभिजीत राज, शबाना खातून, सुंदरी तिर्की और सुरेन राम को दी गई है. वहीं युवाओं और प्रोफेशनल वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस और न्यूजलेटर से जुड़े कार्य दिए गए हैं. संगठन और प्रशिक्षण से संबंधित जिम्मेदारी सुनीत शर्मा को सौंपी गई है, ताकि कार्यकर्ताओं को वैचारिक और सांगठनिक रूप से मजबूत किया जा सके.
