Click Here
Click Here
Click Here

बिजली विभाग की लापरवाही ने छीना गरीब का निवाला, करंट की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत

​Bermo: बेरमो अनुमंडल के दुगदा स्टेशन पहाड़ी खटाल निवासी रमेश यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गुरुवार की सुबह बिजली...

Bermo News
मौके पर मौजूद लोग

​Bermo: बेरमो अनुमंडल के दुगदा स्टेशन पहाड़ी खटाल निवासी रमेश यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गुरुवार की सुबह बिजली विभाग की जर्जर व्यवस्था एक गरीब पशुपालक के लिए काल बन गई. दुगदा रेलवे स्टेशन के समीप महेश टॉकीज सिनेमा हॉल के पीछे चौर में घास चर रही रमेश यादव की चार दुधारू भैंसों पर हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे चारों भैंसों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

​हादसे में बाल-बाल बचे रमेश यादव

​घटना सुबह लगभग 8:00 बजे की है. रोज की तरह रमेश यादव अपनी भैंसों को चराने के लिए खेतों की ओर ले गए थे. इसी दौरान झारखंड राज्य बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर के पास अचानक जर्जर तार टूटकर भैंसों पर आ गिरा. करंट इतना जोरदार था कि भैंसों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे में रमेश यादव को भी बिजली का हल्का झटका लगा, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि वे समय रहते दूर छिटक गए और उनकी जान बच गई.

​लाखों का नुकसान: उजड़ गया आजीविका का सहारा

​पीड़ित रमेश यादव ने दुगदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर मुआवजे की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि मरने वाली चारों भैंसें गाभीन (गर्भवती) थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये थी. रमेश यादव ने रूंधे गले से कहा कि इन्हीं भैंसों के दूध से उनके पूरे परिवार का भरण-पोषण और रोजी-रोजगार चलता था. अब उनके सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है.

​अधिकारियों का आश्वासन: जल्द मिलेगा मुआवजा

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया चंदन सिंह ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (EE) प्रभाकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही, क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था को सुधारने और एक सप्ताह के भीतर जर्जर तारों को बदलने का आश्वासन भी दिया है. ​स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है, कि जल्द से जल्द रमेश यादव को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उनका उजड़ा हुआ स्वरोजगार फिर से पटरी पर लौट सके.

यह भी पढ़ें: मानव-हाथी संघर्ष के समाधान पर उच्च स्तरीय बैठक, डीसी ने राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का दिया प्रस्ताव

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *