Hazaribagh : रांची की मंजू देवी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी शूटर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इसी के साथ इस हत्याकांड में शामिल सभी चारों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा

बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शूटर सुनील गंझू (निवासी: जटा मुरूपीढ़ी, बुढ़मू) को धर दबोचा गया, तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है.
साजिश का पर्दाफाश
जांच में यह बात सामने आई है कि मंजू देवी की हत्या की पूरी साजिश उनके पति विकास प्रजापति ने रची थी, इस मामले में पुलिस पहले ही विकास प्रजापति, उसके पिता नरेश प्रजापति और सहयोगी लालेश्वर गंझू को जेल भेज चुकी है, अब मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद मामले के सभी दोषी सलाखों के पीछे हैं.
छापेमारी टीम
इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर शहीद रजा, केरेडारी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, पुअनी अजय कुमार दास, अनूप कुमार, टिंकू कुमार और हिंदेगिर पुलिस पिकेट सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Also Read : हजारीबाग: सदर विधायक के प्रतिनिधि पर युवक को बंधक बनाने और धमकी देने का आरोप, ‘ऑडियो’ वायरल
