राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील, साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह

Hazaribagh: 16 मई 2026 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम हेतु सतर्कता...

Hazaribagh: 16 मई 2026 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम हेतु सतर्कता एवं साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है. वर्षा ऋतु के दौरान डेंगू का प्रभाव बढ़ने की संभावना रहती है, अतः समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है.

मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है. इसके लिए घर एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए. कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के बर्तन आदि को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें. नालियों एवं गमलों में पानी ठहरने न दें तथा पुराने टायर, डिस्पोजल कप एवं कबाड़ में पानी जमा न होने दें.

इसके अतिरिक्त, पानी की टंकियों एवं बर्तनों को हमेशा ढककर रखें. मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों पर जाली लगाएं तथा मच्छरदानी का उपयोग करें. बाहर निकलते समय पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: हजारीबाग: मंजू देवी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, सभी चार आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि डेंगू के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द आदि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और चिकित्सकीय परामर्श लें.

आपातकालीन स्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं हेतु राज्य हेल्पलाइन नंबर 108 एवं 104 पर संपर्क किया जा सकता है. साथ ही, आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18003456540 उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा डेंगू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *