रांची: वॉशिंग मशीन ठीक करने के नाम पर ठगों ने महिला को लगाया 2.27 लाख का चूना

Ranchi: महिला को गूगल कस्टमर केयर से फोन नंबर निकाल कर कॉल करना भारी पड़ गया. महिला ने गूगल से कस्टमर केयर...

Ranchi: महिला को गूगल कस्टमर केयर से फोन नंबर निकाल कर कॉल करना भारी पड़ गया. महिला ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर मैकेनिक बुलाने के लिए कॉल किया और ठगी का शिकार हो गई. रांची के पुंदाग इलाके में एक महिला को वॉशिंग मशीन की सर्विसिंग के नाम पर 2.27 लाख रुपये की चपत लग गई. साइबर अपराधियों ने बड़ी चालाकी से महिला का मोबाइल हैक किया और मिनटों में तीन बैंक खातों को खाली कर दिया.

यह भी पढ़ें: नशे के कारोबार पर सिमडेगा पुलिस का शिकंजा, ब्राउन सुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कैसे बुना गया ठगी का जाल?

पीड़ित महिला पम्मी कुमारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 मई की सुबह वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी. उन्होंने ‘बॉश’ सर्विस सेंटर समझकर एक नंबर पर संपर्क किया. कॉल कटने के बाद उनके पास एक वीडियो कॉल आया, जिसमें आरोपी ने मशीन देखने के बहाने उनसे कस्टमर सपोर्ट.एपी के नाम का एक संदिग्ध ऐप डाउनलोड करवा दिया. ऐप डाउनलोड होते ही जालसाज ने महिला के फोन की सेटिंग्स में बदलाव करवाए और फोन री-स्टार्ट कराया. भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने मात्र 20 रुपये का भुगतान करने को कहा. जैसे ही महिला ने भुगतान किया, उनका फोन पूरी तरह हैक हो गया और स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया. देखते ही देखते उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने लगे. ठगी होने के बाद पीड़ित महिला ने रांची के साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कराया. पम्मी कुमारी ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: जमुआ लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, नकदी व वाहन बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *