Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला:खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, दुकानदारों को सख्त निर्देश

Saraikela:चांडिल अनुमंडल में खाद की कालाबाजारी और डुप्लीकेट फर्टिलाइजर की बिक्री को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई....

Saraikela:चांडिल अनुमंडल में खाद की कालाबाजारी और डुप्लीकेट फर्टिलाइजर की बिक्री को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल के सभी खाद दुकान संचालकों और चारों प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

बैठक में सभी दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया:

  1. ई-पॉस मशीन का स्टॉक भौतिक स्टॉक से मेल खाना चाहिए.
  2. कोई भी एक्सपायरी खाद दुकान में नहीं होना चाहिए.
  3. डुप्लीकेट फर्टिलाइजर की बिक्री बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.

BAO को रेगुलर मॉनिटरिंग के आदेश

उपस्थित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड में अवस्थित सभी खाद दुकानों की रेगुलर मॉनिटरिंग करें और समय-समय पर जांच करते रहें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी खाद की कालाबाजारी या डुप्लीकेट खाद बिक्री की सूचना मिली तो प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी. लाइसेंस रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी.

यह बैठक उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई थी. खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को सही दाम पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. टास्क फोर्स द्वारा औचक निरीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा.

AlsoRead:प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ व्यापारियों की बैठक, आंदोलन और सड़क जाम की चेतावनी

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *