Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस : बड़े पैमाने पर प्रमोशन, सब-इंस्पेक्टर बनेंगे इंस्पेक्टर, देखें पूरी सूची और निर्णय

Ranchi : झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. डीजीपी की अध्यक्षता में चयन पर्षद की...

Ranchi : झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. डीजीपी की अध्यक्षता में चयन पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद आयुधिक अवर निरीक्षक (आर्मरर सब-इंस्पेक्टर / आयुधिक जमादार) से आयुधिक निरीक्षक (आर्मरर इंस्पेक्टर / आयुधिक सूबेदार) की कोटि में प्रोन्नति (प्रमोशन) को मंजूरी दे दी गई है.
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

कुल 13 रिक्तियों के विरुद्ध 20 नामों पर हुआ विचार

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड द्वारा इस संवर्ग के लिए स्वीकृत कुल 17 पदों के विरुद्ध वर्तमान में 13 पद रिक्त हैं. इन 13 रिक्तियों में.
सामान्य कोटि में 09 पद, अनुसूचित जनजाति में तीन पद और अनुसूचित जाति के लिए एक पद शामिल है. इन पदों पर रोस्टर क्लीयरेंस के बाद क्षेत्रीय चयन पर्षद द्वारा कुल 20 पात्र आर्मरर सब-इंस्पेक्टर्स के नामों की अनुशंसा की गई थी. चयन पर्षद समिति ने इन सभी 20 कर्मियों की सेवा पुस्तिका, सेवा अभिलेखों और एसीआर की समीक्षा की.

प्रोन्नति के लिए योग्य पाए गए 18 अधिकारियों की सूची

– सुनील कुमार सिंह
– भरत चन्द्र पासवान
– विश्वनाथ तिर्की
– बैजु रजक
– रमेश भगत
– सरफराज खां
– रविन्द्र कुमार
– साधु प्रसाद
– मनोज शेरपा
– रामनयन यादव
– राजेन्द्र टुडू
– संजय कुमार
– शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय
– मो० अरशद खां
– सरोज सिंह कुशवाहा
– अजीत कुमार भारती
– जय प्रकाश सिंह
– सुन्नीराम मुर्मू

दो पुलिस अधिकारियों का मामला लंबित और अयोग्य घोषित

– इरूस मिंज : इनके खिलाफ विभागीय जांच संचालित होने के कारण इनका मामला लंबित रखा गया है.

– नेलशन धान :  एएसआई पद पर प्रोन्नति के बाद एक वर्ष के भीतर हिंदी टिप्पण और प्रारूपण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने के कारण इन्हें अयोग्य घोषित किया गया है.

 

ALSO READ : पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, अब 30 सितंबर 2027 तक सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *