Ranchi : राज्य भर में वट सावित्री श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. इसमें रांची, गिरिडीह, पलामू, बोकारो, धनबाद, चतरा समेत अन्य जिलोां में हर्षोउल्लास के साथ पर्व मानाया गया. जहां महिलाओं ने बरगद वृक्ष में पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की. इस दिन महिलाओं ने पति के लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिये पूजा की. विधि विधान से पूजा के साथ ही महिलाओं ने निर्जला व्रत भी रखा. सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गिरिडीह में अंबेडकर चौक, डीसी आवास के समीप, सेल टैक्स ऑफिस, एसडीपीओ आवास समेत विभिन्न मोहल्लों में स्थित वट वृक्षों के नीचे महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की. पलामू के चैनपुर में गांधी शिव घाट स्थित शिव मंदिर समेत अन्य सभी पूजा स्थलों में महिलाओं ने पूजा की.
हजारीबाग के इचाक, कटकमसांडी, कटकमदाग, बरही, चौपारण, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, डाढ़ी, बड़कागांव, केरेडारी और चुरचू प्रखंड के तमाम गांवों और पंचायतों में वट सावित्री करते महिलाओं को देखा गया. लाल, पीली और पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर पहुंचीं महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर सात बार परिक्रमा की और सावित्री सत्यवान की कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की कामना की. पूजा के दौरान महिलाओं ने भीगे चने, गुड़, फल, मिठाई और विभिन्न पकवान का भोग लगाया तथा बड़ों का आशीर्वाद लिया.

ALSO READ : झारखंड पुलिस : बड़े पैमाने पर प्रमोशन, सब-इंस्पेक्टर बनेंगे इंस्पेक्टर, देखें पूरी सूची और निर्णय
