koderma : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद मोहल्ला में एक नाबालि लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना बीती रात की है. मृत नाबालिग का नाम रिया कुमारी है. मिली जानकारी के अनुसार रिया की मां और भाई शुक्रवार की शाम बाजार गए थे. इस दौरान रिया घर पर अकेली थी. घर वापस आने पर मां और भाई को रिया घर में कहीं दिखाई नहीं दी. इसके बाद वे घर के दूसरे माले पर रिया के कमरे में पहुंचे. जहां रिया के कमरे मे देखा की रिया फांसी के फंदे पर झूल रही थी. रिया की मां ने इसकी सूचना रिया के पिता को दी. घटना की सूचना मिलते ही रिया के पिता आनन फानन में घर पहुंचे और रिया को फंदे से नीचे उतारा.
वहीं इस घटना की सूचना देर रात तिलैया पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पाकर तिलैया पुलिस अपने दल बल के साथ रिया के घर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गये. पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर रिया के परिजनों ने बताया कि रिया बीते 15 दिनों से काफी उदास रहती थी. उसके उदासी का कारण पूछे जाने पर वह परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ भी नहीं बता रही थी. रिया ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी अभी तक ना तो परिजनों को मिल पाई है और ना ही पुलिस को. पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी है. बताते चलें कि रिया कक्षा 9 की छात्रा थी. उसके पिता झुमरीतिलैया शहर में ही फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम किया करते हैं.
ALSO READ : गिरिडीह : अश्लील वीडियो बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सीआईडी ने दो युवकों को दबोचा

