Click Here
Click Here
Click Here

आर्मी चीफ की चेतावनी: ‘पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह दुनिया के नक्शे पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास में’

Army Chief’s warning: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बहुत सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उन्होंने कहा- “अगर...

Army Chief’s warning: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बहुत सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उन्होंने कहा- “अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ साजिशें रचना जारी रखता है, तो उसे एक बड़ा फैसला लेना होगा. पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भविष्य में दुनिया के नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाना चाहता है.” जनरल द्विवेदी ने यह बात नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान कही. उनसे सवाल पूछा गया था कि अगर पिछले साल के ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां दोबारा बनती हैं, तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी? इसके जवाब में उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. सेना प्रमुख ने सीधे तौर पर कहा- “अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ काम करना जारी रखता है, तो उन्हें यह तय करना होगा कि वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता हैं या इतिहास का.’

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को लेकर वायरल दावा निकला फर्जी, पाकिस्तान में ओटीटी रिलीज और सर्वर क्रैश की खबर गलत

आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को एक बार फिर दोहराया

यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश और भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा हैं. जनरल द्विवेदी की यह संक्षिप्त टिप्पणी पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चेतावनी ह.। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को एक बार फिर दोहराया है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के आदेश पर पलामू उपायुक्त पहुंचे एकौनी गांव, अनाथ बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का दिया निर्देश

पिछले साल मई में दोनों देशों के बीच चला था 88 घंटों तक संघर्ष

बाद दें कि, पिछले साल सात मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई थी. यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था. इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले की कोशिश की थी, जोकि नाकाम रहे. भारत ने उन सभी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच यह सैन्य संघर्ष लगभग 88 घंटों तक चला था. 10 मई की शाम को दोनों पक्षों के बीच एक आपसी समझ बनने के बाद यह संघर्ष रुका था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *