रिम्स : एमबीबीएस के छात्र की मौत, हॉस्टल में फांसी लगाने की कोशिश की थी

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को रिम्स के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल नंबर आठ में फांसी लगाकर आत्महत्या...

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को रिम्स के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल नंबर आठ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. ईलाज के क्रम में छात्र अक्षित कुजूर की मौत हो गई.  घटना के बाद से पूरे रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है. मृतक अक्षित कुजूर 2024 बैच का छात्र था, वह मूल रूप से सिमडेगा का रहने वाला था- उसके माता-पिता पंजाब में काम करते हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है-

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हॉस्टल के अन्य छात्रों व अक्षित के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि अवसाद या किसी अन्य वजह का पता लगाया जा सके.

 

ALSO READ : रिम्स में सनसनी: MBBS छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या का प्रयास,ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *