सरायकेला : चांडिल में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.5 लाख की लूट, फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Saraikela : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत डैमडूबी अंसारनगर में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से फायरिंग कर डेढ़ लाख रुपये की...

Saraikela : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत डैमडूबी अंसारनगर में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से फायरिंग कर डेढ़ लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले का खुलासा चांडिल एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया गया.

वीओ :

जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को दिन के करीब 3:15 बजे डैमडूबी अंसारनगर स्थित रबाना खातून के घर के पास अज्ञात अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी पर फायरिंग कर लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे. घटना के बाद चांडिल थाना में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया, मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

लूटकांड का मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी गिरफ्तार, हथियार और रकम की तलाश जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी डैमडूबी अंसारनगर का रहने वाला है, पुलिस के अनुसार आरोपी का वर्तमान पता उमरेड रोड स्थित अवलिया नगर के पास बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, वहीं लूट में इस्तेमाल हथियार और बाकी रकम की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Also Read : रिम्स : एमबीबीएस के छात्र की मौत, हॉस्टल में फांसी लगाने की कोशिश की थी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *