Click Here
Click Here
Click Here

रांची: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Ranchi: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और शहरी क्षेत्रों में डेंगू...

Ranchi: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढकें” रखी गई है. अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को डेंगू के खतरे और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी. जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी ने बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. यह मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है.

यह भी पढ़ें: आर्मी चीफ की चेतावनी: ‘पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह दुनिया के नक्शे पर रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास में’

घर और आसपास पानी जमा न होने दें: सिविल सर्जन

उन्होंने कहा कि तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, उल्टी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है. वहीं सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें. पानी की टंकियों, बाल्टियों और अन्य बर्तनों को हमेशा ढककर रखें तथा सप्ताह में एक दिन “ड्राई डे” जरूर मनाएं. उन्होंने पुराने टायर, टूटे बर्तन, नारियल के खोल और कबाड़ में पानी जमा नहीं होने देने की भी सलाह दी. साथ ही मच्छरदानी के इस्तेमाल और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट का रंग, पता या समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता नहीं बदल सकती : प्रधानमंत्री मोदी

डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को किया गया जागरूक

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर रांची नगर क्षेत्र के डेंगू प्रभावित वार्डों में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को नष्ट किया गया और लार्वा रोधी दवाओं का छिड़काव भी किया गया. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 92 मामले सामने आए थे, जबकि जनवरी से अप्रैल 2026 तक 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. विभाग की ओर से लगातार निगरानी और रोकथाम संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *