Hazaribagh : झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सह हजारीबाग जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद के हजारीबाग आगमन पर शनिवार को स्थानीय परिसदन में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम कांग्रेस नेता मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में जिले के कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : NewsWave EXCLUSIVE: 40 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों का सर्विस बुक अब भी अनलॉक

वार्ड और पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जिले के हर वार्ड. पंचायत. मोहल्ला और टोला तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की.
Also Read : तिलैया पुलिस ने चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक देव ने कहा कि राजीव रंजन प्रसाद के संगठनात्मक अनुभव का लाभ हजारीबाग कांग्रेस को मिलेगा. उनके नेतृत्व में जिला और पंचायत स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में कृष्णा किशोर प्रसाद. डॉ. प्रकाश कुमार. मुकेश पासवान. अजय प्रजापति. मनीषा टोप्पो. बेबी देवी. धीरज सिंह. रॉकी सिन्हा. अमित सिन्हा. मुंगेश्वर चौधरी और गुड्डन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
