चांदी आयात के लिये अब केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी, आदेश जारी

News Wave Desk : चांदी आयात को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के लिये अब चांदी आयात...

News Wave Desk : चांदी आयात को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के लिये अब चांदी आयात करने के लिये केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. ऐसे में चांदी अब फ्री से रिस्ट्रिक्टेड कैटेगरी में डाल दिया गया है. अप्रैल में सालाना आधार पर सिल्वर के आयात में करीब 157 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. हाल ही में सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. इससे आयात को कंट्रोल किया जा सके और ऊर्जा व उर्वरक जैसी जरूरी वस्तुओं के लिए विदेशी मुद्रा बचाई जा सके.
सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार 16 मई से चांदी का अप्रतिबंधित आयात बंद कर दिया गया है. अब किसी को भी इसे आयात करने के लिए सरकारी मंजूरी या लाइसेंस की आवश्यकता होगी.

सरकार ने ये फैसला भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर गैर जरूरी विदेश यात्रा से बचने और एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद लिया है. भारत के पास 690 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है. जो 10 महीनों के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है. जानकारी हो कि अमेरिका ईरान के बीच जारी जंग के बीच सरकार ने इस तरह के फैसले लिये है.

 

ALSO READ : केरल से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *