हजारीबाग के लाल आकाश जैन बने NTA के जॉइट डायरेक्टर, अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे

Hazaribagh : हजारीबाग के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है, शहर के होनहार बेटे आकाश जैन को नेशनल...

Hazaribagh : हजारीबाग के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है, शहर के होनहार बेटे आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उनके इस पदभार ग्रहण करने के बाद अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के संचालन और व्यवस्थाओं में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है. आकाश जैन की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे हजारीबाग और झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गई है. शहर में लोग सोशल मीडिया से लेकर आपसी बातचीत तक में उन्हें बधाई दे रहे हैं, युवाओं के बीच उनकी सफलता प्रेरणा का केंद्र बन गई है.

हज़ारीबाग़ की गलियों से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

आकाश जैन का बचपन हजारीबाग शहर में बीता, उनका घर शहर के प्रसिद्ध झंडा चौक में है. सामान्य परिवेश में पले-बढ़े आकाश ने शुरू से ही पढ़ाई को अपनी प्राथमिकता बनाया, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग से प्राप्त की, वर्ष 2002 बैच के छात्र रहे आकाश जैन पढ़ाई में बेहद मेधावी माने जाते थे. उनके सहपाठियों के अनुसार वे शांत स्वभाव, अनुशासनप्रिय और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र थे.

Also Read : 5 रुपये में मिलेगा मछली-भात, बंगाल सरकार की नई योजना तैयार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *