फिल्टर प्लांट के लिये सरकार नहीं दे रही जमीन, घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी : मनीष जायसवाल

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को जनसंवाद का आयोजन किया. जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद के सामने अपनी...

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को जनसंवाद का आयोजन किया. जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद के सामने अपनी कई अहम मांगें रखीं. इसमें मुख्य रूप से गंभीर पेयजल संकट, ​अधूरे पड़े विकास कार्य, ​नए सामुदायिक भवन की मांग, ​छठ घाटों का जीर्णोद्धार और निर्माण का मुद्दा उठाया गया. इस दौरान सांसद ने कहा कि जन समस्याओं के प्रति राज्य सरकार उदासीन प्रतीत होती है. कोनार डैम पेयजलापूर्ति योजना का काम लगभग अंतिम चरण में है. हजारीबाग की प्यास बुझाने के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही के कारण फिल्टर प्लांट के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है. जैसे ही जमीन की प्रक्रिया पूरी होगी. लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा. इसके पूर्व सांसद ने वार्ड संख्या 31 और 32 के विभिन्न मुहल्लों का दौरा किया था.

ये रहे मौजूद

इस दौरान वार्ड पार्षद सुधा देवी, अनिल साव, सुनील पाण्डेय, भ्राजकरण पाण्डेय, लल्लू साव, गुडन पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे.

 

ALSO READ : जेटेट में भोजपुरी-मगही की एंट्री को लेकर पांच मंत्रियों की कमेटी कल करेगी मंथन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *