News Wave Desk: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. कई छात्रों, खासकर NRI उम्मीदवारों ने दावा किया कि आवेदन के लिए डिजिलॉकर वेरिफिकेशन जरूरी है और डिजिलॉकर केवल आधार कार्ड को स्वीकार करता है. ऐसे में जिन छात्रों के पास आधार नहीं है, वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं.
NRI यूजर ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
एक NRI यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि NTA ने UGC NET आवेदन प्रक्रिया में डिजिलॉकर को अनिवार्य बना दिया है. यूजर के मुताबिक, डिजिलॉकर में केवल Aadhaar आधारित वेरिफिकेशन होने के कारण विदेशी और NRI छात्र आवेदन से वंचित हो रहे हैं.

वायरल पोस्ट के बाद NTA ने दी सफाई
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस पर प्रतिक्रिया दी. एजेंसी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा कि UGC NET का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह Aadhaar पर निर्भर नहीं है. उम्मीदवार आधार के अलावा पेन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.
Read Also: पाकुड़ मंडल कारा में बंदियों के लिए जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
ऐसे करें बिना Aadhaar UGC NET के लिए आवेदन
NTA के अनुसार आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है. उम्मीदवारों को सबसे पहले “Sign Up” विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. फिर Identity Type में आधार, पैन कार्ड या Driving License में से किसी एक विकल्प का चयन किया जा सकता है. इसके बाद उम्मीदवार को नाम, जन्मतिथि, जेंडर समेत अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. सारी जानकारी भरने के बाद Verify पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है.
क्या था छात्रों के बीच भ्रम?
दरअसल, कई छात्रों को यह गलतफहमी हो गई थी कि डिजिलॉकर वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar जरूरी है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे. हालांकि अब NTA की सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उम्मीदवार अन्य वैध पहचान पत्रों के जरिए भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
