सासाराम स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत की सूचना नहीं

News Wave Desk : सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आयी है. अभी तक घटना...

News Wave Desk : सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आयी है. अभी तक घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के वक्त ट्रेन सासाराम स्टेशन पर खड़ी थी. जहां, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर कोच में आग लगी. ट्रेन के एक कोच में भयंकर आग की लपटें देखी गयी. आग की खबर फैलते ही यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की टीम आग बुझाने पहुंची. फिलहाल अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जांच के बाद ही सही कारणों की जानकारी सामने आएगी. आरपीएफ द्वारा बताया गया है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी. सासाराम पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही हैं.

जानकारी हो कि बीतें रविवार को भी केरल के त्रीवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गयी थी. हालांकि इस घटना से भी किसी के हताहत की सूचना नहीं है.

 

ALSO READ : गुह विभाग ने बुलायी बैठक, पीजी पोर्टल में प्राप्त शिकायतों की होगी समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *