Click Here
Click Here
Click Here

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, चक्रधरपुर में बनेगा आधुनिक TRW

Chaibasa: क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए चाईबासा का चक्कर नहीं लगाना...

electic chaibasa news

Chaibasa: क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए चाईबासा का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. चक्रधरपुर में ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप (TRW) का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है और अगले दो माह के भीतर इसका संचालन शुरू होने की संभावना है. सहायक अभियंता भामापद टुडू ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. वर्कशॉप शुरू होने के बाद ट्रांसफार्मरों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर ही होगी, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल करने में कम समय लगेगा.

समय और खर्च दोनों में राहत

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि नए ग्रिड और आधुनिक ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप (TRW) के शुरू होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. इससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी.

AlsoRead:पड़ोसी ने छिपकर बनाया महिला का वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर नर्सिंग सेंटर में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *