Newswavedesk:हरियाणा के चरखी जिले में एक शादी चर्चा का विषय बन गया. यहां एक नवदंपति पारंपरि रस्मों को छोड़ दिखावे से हटकर विवाह से पहले एचआईवी टेस्ट कराया ऑर रिपोर्ट सामान्य आने के बाद ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने एक दूसरे का हाथ थामा. इस अनोखी शादी का सबसे खास बात है कि यह शादी पूरी तरह दहेज मुक्त सादगी भरा रहा. स्टेज पर दूल्हा -दुल्हन एक दूसरे को फूल देने के बजाय ‘कलम’ भेंट कर शिक्षा ऑर जागरूकता का संदेश दिया.
चरखी दादरी निवासी मनेन्द्र दहिया ऑर मोनिका तंबर पेशे से काउंसर हैं. दोनों का कहना है कि शादी केवल सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास ऑर जिम्मेदारी निभाने का बंधन है. इसी सोच के अंतर्गत उन्होंने ने विवाह से पहले स्वास्थ्य जांच की प्राथमिकता दी है. दूल्हा मनेन्द्र दहिया ने कहा युवाओं को बिना झिझक के स्वास्थ्य संबंधी जांच करवानी चाहिए ताकि भविष्य सुरक्षित रह सके. दुल्हन मोनिका तंवर ने कहा कि एचआईवी जैसे विषयों पर समाज में खुल कर बात होनी चाहिए, तभी समाज में जागरूकता आएगी.

