News Wave Desk: भागदौड़ भरी जिंदगी में “मेरे पास टाइम नहीं है” सबसे आम शिकायत बन गई है. लेकिन टाइम मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिन में 24 घंटे सबके पास समय बराबर है. सही तरीके अपनाकर आप पढ़ाई, ऑफिस और परिवार के लिए आसानी से वक्त निकाल सकते हैं.आईए कुछ तरीके जानते हैं जिनसे हम टाइम मैनेजमेंट कर सकते हैं.
दिन की शुरुआत To-Do List से करें

एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह 5 मिनट निकालकर दिन के 3 सबसे जरूरी काम लिखें उन्हें ‘MIT (Most Important Tasks)’ कहते हैं. इन्हें पहले पूरा करने से दिन प्रोडक्टिव रहता है. जो काम 2 मिनट में हो सके, उसे टालें नहीं, तुरंत करें.

Pomodoro Technique अपनाएं
25 मिनट फोकस करके काम करें, फिर 5 मिनट ब्रेक लें. कुछ देर बाद 20 मिनट का लंबा ब्रेक लें. इससे दिमाग थकता नहीं है. छात्र इस तकनीक से पढ़ाई में बेहतर फोकस कर पा रहे हैं.
टाइम ब्लॉकिंग
दिन को घंटों के ब्लॉक में बाँट दें और अलग-अलग काम को अलग-अलग घंटों में करें. फोन और सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन बंद रखना जरूरी है.
‘नहीं’ कहना सीखें

हर काम के लिए हां कहने से आपका शेड्यूल बिगड़ सकता है. कामों को विनम्रता से मना करें. Eisenhower Matrix की मदद लें, जरूरी-अर्जेंट काम पहले, बाकी काम बाद में.
सेहत से समझौता न करें

6-8 घंटा नींद लें और 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें. थका दिमाग 2 घंटे का काम 4 घंटे में करता है. संडे के दिन 20 मिनट निकालकर पूरे हफ्ते का रिव्यू करें और अगले हफ्ते के लिए 3 बड़े गोल सेट करें.
इम मैनेजमेंट का मतलब हर मिनट काम करना नहीं, बल्कि सही काम सही समय पर करना है। 80/20 नियम याद रखें 80% रिजल्ट सिर्फ 20% जरूरी कामों से आते हैं.
अगर आज से आप ये आदतें अपनाएंगे तो आप न सिर्फ काम समय पर कर पाएंगे बल्कि परिवार और खुद के लिए भी वक्त बचा पाएंगे.
ALSO READ: स्टाइल और मजबूती का नया कॉम्बो: बाजार में छातों की आई नई रेंज
